शिक्षा गौरव सम्मान अभ्युथानम् 2022 का आयोजन || संरक्षक डॉ हरीश चंद्रा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया

0
IMG_20220405_230253

“शिक्षा गौरव सम्मान अभ्युथानम 2022 का आयोजन”

सेठ रामगुलाम पटेल ट्रस्ट द्वारा अभ्युथानम 2022 शिक्षा गौरव सम्मान का आयोजन किया गया | ट्रस्ट के अंतर्गत तीनों संस्थानों सेठ राम पटेल इंटर कॉलेज,सेठ राम गुलाम पटेल डिग्री कॉलेज एवं सेठ राम गुलाम पटेल मुनेश्वर प्रसाद आईटीआई के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, गैर शैक्षणिक स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सम्मान “विद्या दया कल्याणम करोति मिशन “द्वारा धनराशि की चेक, प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक उपहार देकर किया गया| इस मिशन की संचालिका सेठ राम गुलाम पटेल ट्रस्ट की प्रबंधक डॉ विनीता चंद्रा एवं डॉ सुकेशिनी अग्रवाल हैँ| मिशन का उद्देश्य वृद्ध असहाय परिवारों को चिकित्सा सेवा, निराश्रित गरीब एवं वंचित बच्चों को विद्यार्जन सहायता, निर्धन परिवारों को यथासंभव मदद, महिला सशक्तिकरण, गौ सेवा एवं वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण नियंत्रण एवं प्राकृतिक संपदा संरक्षण के संकल्प के साथ सामाजिक कार्य करती है|

शिक्षा गौरव सम्मान समारोह के शुभ अवसर पर गणमान्य अतिथियों श्री राजेश कुमार सिंह सदस्य मार्गदर्शक मण्डल, श्री बृजेश गुप्त सदस्य मार्गदर्शक मण्डल, ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र कौल, कोषाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार,उपाध्यक्ष श्री नरेश चंद्रा, प्रबंधक डॉ विनीता चंद्रा,संरक्षक डॉ हरिश चंद्रा एवं प्रशासन मण्डल के प्रमुख श्री भानु प्रताप सिंह उर्फ़ सचिन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया|

संरक्षक डॉ हरिश चंद्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया| प्रबंधक डॉ विनीता चंद्रा ने विद्या दया कल्याणम करोति मिशन की विस्तृत जानकारी दी |अतिथि के रुप में पधारे श्री राजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है, निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है |ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र कौल ने ट्रस्ट द्वारा शिक्षकों को दिए गए सम्मान के लिये ट्रस्ट की प्रशंशा की और कहा शिक्षकों का मनोबल बढ़ने से वे दो गुने उत्साह से कार्य करेंगे | शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्था में जो मान सम्मानऔर स्नेह मिल रहा है अन्यत्र शायद ही कहीं मिल पाए |

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सुधीर कुमार, उप प्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार,प्रॉक्टर एवं एन.सी.सी ऑफिसर श्री दुर्गेश कुमार,वित्त एवं लेखा प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!