9 अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के विशेष निर्देश

IMG-20220406-WA0201

(इनसाइड कंट्री न्यूज़ संवाददाता)बाराबंकी उत्तर प्रदेश : पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स के निर्देश पर नौ अप्रैल को होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर लोनी कटरा थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने त्रिवेदीगंज छेत्र के मुख्य मार्गों पर अर्ध सैनिक बल व पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च लोनी कटरा थाना परिसर से निकलकर लछनगढ़ चौराहा होते हुए ब्लॉक मुख्यालय ,त्रिवेदीगंज,भरतपुर,जलालपुर,बुढ़नापुर, मंगलपुर, हुसेनाबाद, दहिला मोड़,भिलवल होते हुए त्रिवेदीगंज छेत्र के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से विधान परिषद चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोनी कटरा थाना प्रभारी ने कहा कि विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने,शराबबंदी व नशामुक्त समाज निर्माण के उद्देश्य से भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर लोनी कटरा थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह, एस आई लक्ष्मीकांत सोनकर सहित अर्ध सैनिक बल व पुलिस के जवान मौजूद थे।

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!