फ्लाईओवर बने होने के बावजूद जाम क्यों?

IMG_20260925_173659

इनसाइड कंट्री न्यूज़ हिंदी/संवाददाता :प्रियंका ||शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद मुंशी पुलिया चौराहे पर भीषण जाम देखने को मिला।
चौराहे पर ट्रैफिक बूथ मौजूद है, लेकिन मौके पर सिर्फ एक ट्रैफिक कर्मचारी या वालंटियर ट्रैफिक संभालता दिखाई दिया।
मुंशी पुलिया पर पहले से फ्लाईओवर बना हुआ है, फिर भी इतना लंबा जाम कई सवाल खड़े करता है।
यह रास्ता पॉलिटेक्निक, मानस विहार, इंदिरा नगर सेक्टर-14 और फरीदनगर जैसे इलाकों को जोड़ता है।
शाम के समय यहां वाहनों का दबाव बढ़ना आम बात है।
लेकिन क्या पर्याप्त ट्रैफिक कर्मियों की मौजूदगी से जाम को नियंत्रित किया जा सकता था?
फ्लाईओवर बनने के बाद भी अगर ऐसी स्थिति है, तो ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है।
सवाल यही है—आखिर फ्लाईओवर के बावजूद मुंशी पुलिया पर इतना भारी जाम क्यों?

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!