लखनऊ में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशनने धूमधाम से बनाया अपना स्थापना दिवस

लखनऊ :संवाददाता -सौरभ निगम /आज राजधानी लखनऊ में जर्नलिस्ट एसोसिएशन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,
इस आयोजन में मुख्य अतिथि कुलदीप पति त्रिपाठी (अपर महाधिवक्ता उ०प्र०) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप पति त्रिपाठी ने पत्रकार और अधिवक्ता को एक दूसरे का पूरक बताया साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की उन्होंने कहा पत्रकार समाज के लिए संजीवनी की तरह होता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ विजय पुष्कर ने पत्रकारों के योगदान को सराहा और कुछ घटनाओं का उल्लेख किया।

स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने पत्रकारों के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहने की बात कही साथ ही कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए संगठन द्वारा किए गए सहयोग और कार्यों की सराहना किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को निर्भीकता से तटस्थ रहते हुए पत्रकारिता करने की सलाह दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रवक्ता देवकीनंदन पांडे ने पत्रकारों को सत्य का मसीहा बताया साथ ही उन्होंने 24 घंटे संगठन एवं संगठन से जुड़े पत्रकारों के लिए खड़ा रहने की बात की उन्होंने आज के समय में नेता के बगल बैठने वाले चाटुकार एवं जमीन पर काम करने वाले पत्रकारों में अंतर स्पष्ट किया। सह प्रवक्ता अमरदीप मिश्रा ने संगठन एवं अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह की सराहना किया।

मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा ने संगठन के अध्यक्ष को एक सच्चा और निडर योद्धा बताया। सचिव अभिषेक सिंह ने पत्रकारों के लिए लगातार कार्य करने वाले अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह को एक समर्पित व्यक्तित्व एवं महान पुरुष बताया।

वही कार्यक्रम में उपस्थित कमल पांडे और भाजपा नेता राजकुमार लोधी ने संगठन के अध्यक्ष की बार-बार प्रशंसा की। संगठन के कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने पत्रकारों को पत्रकारिता करने की सलाह दी और साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने पर जोर देने की बात कही।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने फूल माला, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम में आए अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
संगठन के सम्मानित संरक्षक सदस्यों का जेपीए अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने फूल माला अंग वस्त्र पहना कर स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया।

स्वतंत्र भारत हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के मुद्रक प्रकाशक अतुल शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया।
वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में एक घंटे की कार्य शाला का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान समय में कैसे की जाय सुरक्षित पत्रकारिता के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान स्वतंत्र भारत राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के मुद्रक प्रकाशक अतुल शुक्ला ने पत्रकारों को तटस्थ रहते हुए सिक्के के दोनों पहलुओं की जांच करने के बाद खबर लिखने की सलाह दी।
चिनहट पार्षद अरूण कुमार राय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय का जेपीए ने फूल माला अंग वस्त्र पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
अरूण कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा पत्रकार समाज का आईना है। और यह संगठन कई वर्षों से समाज हित में काम कर रहा है
उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया जिन्होंने समाज व देश के लिए काम किया है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं कार्यकारी संगठन मंत्री प्रवीण सिंह ने संगठन की प्रशंसा की साथ ही संगठन के अध्यक्ष को एक निर्भीक निडर और सब का सहयोग करने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा हमें गर्व की अनुभूति होती है कि हम जेपी संगठन में हैं।
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, संरक्षक सदस्य शिव शंकर मिश्रा, संरक्षक सदस्य जोगिंदर सिंह खालसा, संरक्षक सदस्य अमित राज यादव ,संरक्षक सदस्य भगवान दास, संरक्षक सदस्य प्रभाकर प्रहाराज, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडेय, संरक्षक विवेक विश्व पांडेय, सह प्रवक्ता अमर दीप मिश्रा, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, सह संगठन मंत्री रंजीत सिंह , सह प्रचार मंत्री सैय्यद इकबाल जी, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, राम लायक यादव , लखनऊ जिला अध्यक्ष सनी साह, जिला संगठन मंत्री निशांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरद चंद्र, अधिवक्ता प्रमोद पांडे , अधिवक्ता अजय पांडे, अधिवक्ता प्रभात द्विवेदी, अधिवक्ता शरद शर्मा , अधिवक्ता बिलाल सहित, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका निगम, पूर्णिमा सोनकर, रोशनी सोनकर तथा मातृशक्ति के रूप में सुमन सिंह उपस्थित रहीं, साथी ही लखनऊ से चौधरी वीरेंद्र जी, सुनील यादव जी हरदोई जनपद के पत्रकार संतोष सिंह उपस्थित रहे।
आज कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्य सभी ने स्थापना दिवस समारोह को शानदार बनाने के लिये एक दूसरे को धन्यवाद दिया|

About Author

error: Content is protected !!