जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की लखनऊ में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता
लखनऊ:संवाददाता-प्रियंका/उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन ने आगामी 17 मई को होने वाले स्थापना दिवस की जानकारी के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया था, प्रेस वार्ता में जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, संरक्षक सदस्य विश्व विवेक पांडेय सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा से कार्यरत है, और पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर आवाज उठाता रहा हैँ साथ ही मदद के लिए हाथ भी बढ़ा रहा हैँ| आगामी 17 मई को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बडे भव्य तरीके से मनाया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि और भी साथी पत्रकार हमारे संगठन से जुड़े और जिस तरह से उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी हमारे साथ पत्रकार जुड़ रहे हैं यह हर्ष का विषय है| कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने कहा पत्रकारों को बिना किसी दबाव के कार्य करना चाहिए, पत्रकारों को सच्ची पत्रकारिता करने के लिए जानकारी होना और नीति नियम की जानकारी होना बेहद जरूरी है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज के पत्रकार आधी अधूरी जानकारी से पत्रकारिता के क्षेत्र में आ गए हैं और पत्रकारिता करने की कोशिश कर रहे हैं उससे पत्रकारिता पर सवाल खड़े हो जाते हैं, इस तरह की कार्यप्रणाली से बचना चाहिए,प्रेसवार्ता के बाद संगठन अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा पत्रकारों को एकजुट होकर काम करना चाहिए और किसी भी विषम परिस्थिति में साथ खड़े होकर उस स्थिति से लड़ना चाहिए ||
#journalistprotectionassociation #journalist #PATRKAR #पत्रकारसंगठन #जर्नलिस्टप्रोटेक्शनएसोसिएशन #insidecountry #insidecountrynewshindi Inside Country News Hindi 
