लखनऊ इंदिरानगर में शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा चौक की सफाई धुलाई व माल्यार्पण कार्यक्रम

Screenshot_2022_1211_193031

लखनऊ /संवाददाता इनसाइड कंट्री न्यूज़ -इंदिरानगर आवासीय महा समिति के बैनर तले चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सी ब्लॉक इंदिरा नगर के चौराहे पर स्थापित शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा के चौक की धुलाई सफाई व माल्यार्पण कर याद किया गया महा समिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि इंदिरानगर आवासीय महासमिति द्वार लगातार पार्को व चौराहे पर स्थापित वीर शहीदों तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई धुलाई व माल्यार्पण कर के याद कराया जा रहा है इसी क्रम में आज सी ब्लॉक इंदिरा नगर चौराहे पर बनी शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा की चौक धुलाई सफाई के बाद समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर उन्हे याद किया इस मुहिम में नगर निगम की टीम ने भी सहयोग प्रदान किया
सुशील कुमार ने मेजर प्रतीक मिश्रा की चौक धुलाई सफाई व माल्यार्पण के दौरान यह भी बताया कि शहीद के चौक के किनारे पर लगी टाइल्स टूट गई हैं जिसके निर्माण के लिए नगर आयुक्त से अनुरोध किया गया है इस पुण्य कार्य में अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, महासचिव सुशील कुमार बच्चा, सुभाष शर्मा , नितिन सिंह पटेल, पल्लव शर्मा, पूर्व पार्षद राम मोहन अग्रवाल, पीके जैन,विनोद कुमार चौधरी, हबीब अंसारी, गंगाराम श्रीवास्तव, महेश वाल्मीकि के अलावा नगर निगम की टीम के सेनेटरी ऑफिसर प्रवीन कुमार तथा दर्जनों समाज सेवियों ने भाग लिया |

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!