पूरा सिस्टम बृजभूषण सिंह को बचाने में लगा है -विनेश फोगट
इनसाइड कंट्री न्यूज हिंदी /महिला पहलवानों द्वारा WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है. जिसके बाद बृजभूषण सिंह ने इसे अपनी जीत बताया है.
हालांकि ओलंपियन विनेश फोगाट ने इस पर आपत्ति जताते हुए फैसले को चुनौती देने की बात कही है. उन्होंने लिखा, हमें इस बात का बहुत दुख है कि कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं माना. शुरुआत से ही पूरा तंत्र, सरकार और सिस्टम बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में लगा रहा.
यह मामला 6 महिला पहलवानों की शिकायतों पर दर्ज हुआ था, जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे.
