लखनऊ में देवा रोड पर नए आवासीय प्रोजेक्ट की सौगात, ‘आईफिल पाम विस्टा’ का भूमि पूजन और शिलान्यास
लखनऊ-संवाददाता: प्रियंका/ देवा रोड, मटियारी स्थित तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में आईफिल इंफ्राडेवलपर्स प्रा. लि. ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘आईफिल पाम विस्टा’ का भव्य शुभारंभ किया। 19 अगस्त 2026 को आयोजित समारोह में परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास अनिल कुमार (आईएएस), पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू उत्तर प्रदेश के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आईफिल पाम विस्टा
देवा रोड, मटियारी के उभरते क्षेत्र में विकसित किया जा रहा यह प्रोजेक्ट आधुनिक वास्तुकला और समकालीन जीवनशैली का संगम प्रस्तुत करेगा। परियोजना में विशाल बालकनियां, आकर्षक स्काई डेक, हरित लैंडस्केप, सामुदायिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान, अत्याधुनिक जिम और वाई-फाई जोन सहित कई आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं।
भव्य समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी
शुभारंभ समारोह में आईफिल ग्रुप के चेयरमैन एस.के. गर्ग, डायरेक्टर आशा गर्ग और मैनेजिंग डायरेक्टर शिवानी गर्ग बंसल सहित आईफिल परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा व्यापार एवं उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, चैनल पार्टनर्स, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी समारोह में शिरकत की।
देवा रोड कॉरिडोर में नया मानक स्थापित करने का दावा
आईफिल ग्रुप के नेतृत्व ने कहा कि उत्कृष्ट डिजाइन, आधुनिक सुविधाओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आईफिल पाम विस्टा लखनऊ के तेजी से विकसित हो रहे देवा रोड कॉरिडोर में प्रीमियम आवासीय विकास का नया मानक स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, नवाचार और समयबद्ध निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दो नई परियोजनाओं की भी तैयारी
समारोह के दौरान कंपनी ने यह भी घोषणा की कि उसकी दो और महत्वाकांक्षी आवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाएं योजना के अंतिम चरण में हैं। इन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी जल्द सार्वजनिक किए जाने की बात कही गई है।
आईफिल ग्रुप का कहना है कि इन आगामी परियोजनाओं के जरिए लखनऊ के बदलते शहरी परिदृश्य में आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय विकास को नई गति देने का प्रयास जारी रहेगा।
