कौन बनेगा देश का 15वां राष्ट्रपति || 11:00 बजे शुरू होगी वोटो की गिनती

देश को गुरुवार को यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। वहीं, नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज पूछताछ की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की तैयारी की है

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!