अशोक शुक्ला राज्य कर्मचारी महासंघ के बने प्रांतीय मंत्री ||कर्मचारी नेताओं ने दी बधाई

IMG-20220603-WA0009

लखनऊ संवाददाता (इनसाइड कंट्री न्यूज़ ) उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि श्री अशोक शुक्ला लैबटेक्नीशियन के पद पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कार्यरत हैं इनकी कर्मचारियों के प्रति सच्ची सेवा को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया।

श्री अशोक शुक्ला को प्रदेश मंत्री मनोनीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने यह भी बताया कि इनको बनाए जाने पर महासंघ को और अधिक मजबूती मिलेगी आज उन्हें महासंघ के कार्यालय मे कर्मचारी नेताओं ने मनोनयन पत्र देकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री रामराज दुबे, जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा, मंत्री आकिल सईद बब्लू, उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के अलावा अमित शुक्ला, सत्य भूषण भटनागर, उमंग निगम, विजय श्रीवास्तव अन्य कर्मचारी नेता शामिल रहे।

 

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!