ज्वालामुखी मंदिर के गेट पर जलेबी बेचने वाले दुकानदार से दबंगो ने की लूट

Screenshot_2022_0412_184336

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बोर में स्थित ज्वालामुखी देवी के मन्दिर के गेट के सामने जलेबी की दुकान लगाने वाले दुकानदार सुरजीत कुमार पुत्र स्व.संतोष कुमार ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर उसने ज्वालामुखी देवी के गेट पर जलेबी की दुकान लगायी थी और जलेबी बेचता रहा था कि बीती रात्रि दिनांक 11 अप्रैल को रात्रि 9 बजे पीड़ित अपनी दुकान बन्द कर रहा था इसी दौरान मनोज वर्मा, मनीष वर्मा,विनीत वर्मा और पिंकू वर्मा दुकान पर आये और पीड़ित से 1 किलो जलेबी की मांग की गयी पीड़ित के द्वारा आरोपियों को जलेबी दी गयी जिसके बाद आरोपियों के द्वारा जलेबी को कच्ची बताते हुऐ पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गयी औऱ पीड़ित का गल्ला जिसमे पीड़ित के द्वारा 5 दिन जलेबी बेचकर कमाये गये रुपये रखे थे।उस पैसे भरे गल्ले को लेकर भाग गये।मारपीट के दौरान बीच भराव कराने पहुंचे स्थानीय निवासी सिद्धार्थ कुमार को भी दबंगो ने बुरी तरह मारा पीटा।फ़िलहाल पीड़ित द्वारा सफदरगंज थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दबंगो के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की गुहार लगायी गयी है।

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!