होली पर UP में दो दिन चलेगा विशेष अभियान, 2 से 4 मार्च तक चलेगी ये ड्राइव, जानिये CM Yogi का बड़ा आदेश

2182499f-9f4a-4483-af26-b496029af070

इनसाइड कंट्री न्यूज़ /संवाददाता -प्रियंका,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होली से पहले अधिकारियों को साफ दिशा निर्देश 2 से 4 मार्च तक गांव में चलाएं सफाई अभियान, रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि दो से चार मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। प्रदेश में होली के पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत दो से चार मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।

सीएम योगी ने अधिकारियों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत सभी जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी निगरानी करेंगे। इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होली के उत्सव से पहले और बाद दोनों अवधि में कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए।

About Author

error: Content is protected !!