होली से पहले आर्गेनिक रंगों के प्रथम स्टॉल का उद्घाटन,जेपीऐ अध्यक्ष व स्थानीय ग्राम प्रधान ने अपील
लखनऊ :संवाददाता -(सौरभ निगम )-होली का त्योहार रंगों का उत्सव है, लेकिन केमिकल (रासायनिक) रंगों के कारण त्वचा, बाल और आंखों पर एलर्जी, जलन और सूखापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट भी बताते हैकी , अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है। इसी क्रम में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रोत्साहन और सम्मान के निहित कार्य कर रहे जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन रजि0 उत्तर प्रदेश संगठन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने अनौरा कला ग्राम सभा अंतर्गत रेखा सोनी द्वारा बिना रसायन के बिना केमिकल के तैयार किया गया।यह गुलाल गेंडा,चुकंदर,गुलाब, धनिया, पालक और बेल के पत्तों से ऑर्गेनिक तरीके से बनाया गया है। होली के त्यौहार से पहले स्टॉल का उद्घाटन स्थानीय ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ जिला अध्यक्ष लखनऊ अमित राज यादव के साथ मिलकर किया गया। साथ ही ऐसी महिलाओं को आगे बढ़ाने और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक सामाजिक अपील भी की हैं |
