चिनहट प्रेस क्लब के लिए जल्द होगा भवन निर्माण ||आवास संघ के विरोध में स्थानीय किसानों के साथ मिलकर जल्द होगा आंदोलन-बीकेटी विधायक

Screenshot_20260302_013603

इनसाइड कंट्री न्यूज़ -लखनऊ/बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला ने रविवार शाम विभूति खंड स्थित मंत्री आवास के पास पार्षद शैलेंद्र वर्मा के कार्यालय पर जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन के सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने चिनहट प्रेस क्लब के भवन निर्माण की घोषणा करते हुए बताया कि आवास संघ के विरोध में स्थानीय किसानों के साथ मिलकर जल्द ही आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि आवास संघ द्वारा किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। जिसके चलते कई किसान दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। यह मुद्दा उन्हानें विधानसभा सत्र में भी गंभीरता से उठाया है। इस अवसर पर इस्माइलगंज वार्ड द्वितीय के सभासद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी, जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, संरक्षक सदस्य विवेक विश्व पांडे, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कार्यकारी संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, सह संगठन मंत्री विजय शंकर दुबे, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, संरक्षक सदस्य भगवान दास, जिला अध्यक्ष सनी शाह, सदस्य रणजीत सिंह, दीपक सिंह, अमित सिंह, निशांत सिंह, शरद चंद्र, प्रियंका निगम, पूर्णिमा सोनकर, रोशनी सोनकर, ज्योति गुप्ता, साकेत, उमरान, अमित पांडे, लकी सिंह, अमित कश्यप समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

About Author

error: Content is protected !!