लखनऊ इस्कॉन मंदिर में गौर पूर्णिमा महा महोत्सव एवम् क्विंटलों फूलों की वर्षा से महका इस्कॉन मंदिर

IMG-20220319-WA0038
  • लखनऊ संवाददाता (इनसाइड कंट्री न्यूज़ )प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधारमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) लखनऊ में 18 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से गौर पूर्णिमा महोत्सव एवं फूलों की होली महोत्सव का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ इस्कॉन के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी के द्वारा श्री चैतन्य महाप्रभु का अभिषेक एवं पूजन करके किया गया जिसके बाद बड़े ही धूमधाम से फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया, क्रमानुसार अन्य सभी कार्यक्रम संपन्न हुए, गौर कथा के साथ ही भगवान का भजन कीर्तन एवं नृत्य आदि हुआ।
    श्री चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस के उपलक्ष्य पर गौर कथा में मंदिर के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्यामदास जी ने बताया कि इस कलयुग में आज से करीब 500 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण स्वयं इस धरा धाम पर श्री चैतन्य महाप्रभु के रूप में लोगों का कल्याण करने के लिए अवतरित हुए तथा उन्होंने हरि नाम संकीर्तन के महत्व को पूरे भारतवर्ष में फैलाया और उनके अनुसार हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे यह महामंत्र सबसे ज्यादा मधुर एवं भगवान को प्रिय है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके सेनापति के रूप में श्रील प्रभुपाद ने संपूर्ण विश्व में हरि नाम एवं कृष्ण महामंत्र तथा श्री चैतन्य महाप्रभु की शिक्षा का प्रचार जनमानस में किया।*
    कार्यक्रम का समापन इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष द्वारा श्री श्री राधा रमणबिहारी जी को पुष्पाभिषेक करके किया गया, तत्पश्चात शहर भर से आए हजारों भक्तों ने फूलों की होली का एवं भोजन प्रसादम भंडारे का आनंद उठाया |
    अंत में श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी ने लोगों से अधिक से अधिक हरे कृष्ण महामंत्र का जप एवं भगवत गीता के पाठ का स्वाध्याय करने के लिए कहा जिससे समस्त जनमानस से कल्याण होगा।

About Author

error: Content is protected !!