यूट्यूब पत्रकारिता पर दिल्ली हाईकोर्ट की चिंता, जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की बैठक में मंथन

इनसाइड कंट्री न्यूज़ हिंदी संवाददाता:प्रियंका/ लखनऊ में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई संपन्न, जिसमे दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश गिरीश कठपालिया के यूट्यूब के स्वतंत्र पत्रकारों पर हमला करने के आरोपितों को जमानत देते हुए तल्ख टिप्पणिया देने के विषय पर भी चर्चा हुई । कोर्ट ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का स्तंभ है, लेकिन इसका उपयोग गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता, डराने-धमकाने और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरे में डालने की ढाल के रूप में नहीं किया जा सकता।
कोर्ट की इस तल्ख टिप्पणी के बाद आज जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया गया और केंद्र सरकार से ‘पत्रकारिता करने के लिए न्यूनतम मानदंड व शैक्षिक अर्हता तय करने’ की मांग की गई।
बता दें हाई कोर्ट ने कहा कि वर्तमान समय में ‘स्वयंभू’ पत्रकारों की बाढ़ आ गई है|
जेपीए की बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी से पत्रकारों को अवगत कराया गया। बताया गया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मीडिया के लिए एक नियामक ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी में कहा कि ‘आज मोबाइल फोन और माइक लेकर कोई भी खुद को ‘रिपोर्टर’ घोषित कर सकता है, भले ही उनके पास कोई पत्रकारिता प्रशिक्षण, नैतिक आधार या जवाबदेही न हो।’ बिना औपचारिक प्रशिक्षण के लोग ‘भ्रामक नैरेटिव’ बनाने के लिए लोगों से आक्रामक तरीके से सवाल पूछते हैं।
अदालत ने विधायिका से एक ऐसा ढांचा तैयार करने का आग्रह किया जो प्रेस की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखते हुए नैतिक मानकों और नागरिकों के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करे। एक मामले का जिक्र करते हुए कोर्ट ने कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान कथित पत्रकारों ने स्थानीय निवासियों को उकसाया, जिससे सामाजिक विभाजन और वैमनस्य बढ़ने का खतरा पैदा होता है।
कोर्ट की टिप्पणी के आधार पर पीएम को भेजा जाएगा पत्र
जेपीए बैठक में निर्णय लिया गया कि सामूहिक हस्ताक्षर का एक पत्र भेजकर केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि पत्रकारिता के लिए ‘न्यूनतम शैक्षिक अर्हता’ और अधिमानी ‘प्रशिक्षित अर्हता’ निर्धारित की जाए। ताकि पत्रकारिता की नैतिकता व सम्मान बचा रह सके। शिवपुरी कालोनी कमता स्थित संगठन के प्रधान कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन के 17 दिसंबर के वार्षिक अधिवेशन पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जेपीए चीफ विवेक प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, संगठन मंत्री राम लायक यादव, कार्यकारी संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, जिला अध्यक्ष सनी शाह, संरक्षक सदस्य संरक्षक सदस्य विवेक विश्व पांडे, उप प्रचार मंत्री सैयद फैजान उर्फ इकबाल, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, सदस्य रणजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, धनीष श्रीवास्तव, जिला सचिव फरहान इराकी समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे।

About Author

error: Content is protected !!