ओपी राजभर ने पीडीए रथ यात्रा को लेकर फिर कसा तंज
इनसाइड कंट्री न्यूज़ हिंदी :समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने तंज कसा है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के रथ और यात्रा पर सवाल उठाए। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अखिलेश यादव ने 24 सितंबर को रायबरेली से पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत की है। राजभर ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव के रथ को लेकर कहा, “महाराज, आपका रथ तो एकदम डाइव स्टार है। ये बताइए कल रथ में बैठकर कितने दलितों और कितने पिछड़ों से आपने हाथ मिलाया?” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव दलितों और पिछड़ों से हाथ मिलाने से डरते हैं।
