लखनऊ में FPO एवं CBBO प्रतिनिधियों का कृषि निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरना

IMG_20260911_075759

इनसाइड कंट्री न्यूज़ हिंदी :लखनऊ /9 सितम्बर 2026। आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के लंबित अनुमोदन एवं वित्तीय सहयोग की मांग को लेकर CBBO एवं FPO प्रतिनिधियों ने कृषि निदेशालय, लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 625 FPO गठित करने के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 500 FPO गठित हो चुके हैं, जिनसे लगभग 5 लाख किसान जुड़े हैं। योजना की अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त होने के बाद भी वित्तीय सहयोग एवं अन्य अनुमोदन लंबित हैं।
प्रतिनिधियों ने कृषि निदेशक से मुलाकात कर समस्याएं रखीं, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर आक्रोश जताया। उनकी प्रमुख मांगों में लंबित अनुमोदन, वित्तीय सहयोग, CBBO के भुगतान एवं दावों का निस्तारण तथा शासन स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक शामिल है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक ठोस, लिखित एवं समयबद्ध कार्यवाही नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!