लखनऊ चिनहट में क्षत्रिय चेतना परिषद द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती समारोह आयोजित

IMG-20260511-WA0015

लखनऊ/संवाददाता-सौरभ निगम/राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित उत्तर धौना के लोक बंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज में देश के राष्ट्रीय गौरव, वीरवर महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह के 486 वें जन्म जयन्ती पर कॉलेज के प्रबंधक शिव कुमार सिंह , लखनऊ में क्षत्रिय चेतना परिषद, उत्तर प्रदेश के देबी बख्श सिंह एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद के कुशल आयोजन और सुशील कुमार सिंह अध्यक्ष व कमलेश कुमार सिंह परमार कोषाध्यक्ष के विशिष्ट सहयोग में भव्य रुप में महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी शिक्षाविद उपस्थित रहे और सभी ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद सिंह गोप पूर्व मंत्री उतर प्रदेश सरकार एवं बीजेपी के पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद उ०प्र० रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय क्षत्रिय समाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजक देवी बख्श सिंह चौहान एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद द्वारा कियागया।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री *अरविंद सिंह गोप ने कहा है कि आज क्षत्रिय समाज को दलगत नीतियों से हट कर एक जुट होना चाहिए तभी हमारे समाज का विकास हो सकता है।
पवन सिंह चौहान ने कहा है कि आपसी एकता और शिक्षा से ही तरक्की कर सकते हैं।

सभी बंधुओं से निवेदन है कि अपने बच्चों को शिक्षित करें और एक दूसरे के सहायतार्थ सदैव तत्पर रहें।
कालेज प्रबंधन की तरफ से चने की रोटी, चोखा , चटनी निर्मल जल की भरपूर व्यवस्था की गई थी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयं प्रबंधक शिव कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप सिंह ,पूर्व प्रधान उत्तर धौना संदीप सिंह रिंकू अतिथियों के स्वागत में लगे रहे।
इस अवसर पर शिवकुमार सिंह मुख्य आयोजक , कृष्ण कुमार सिंह (बाबू सिंह) संरक्षक, सुशील कुमार सिंह एडवोकेट अध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, देवी बख्श सिंह एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, कमलेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, कौशल कुमार सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, उदय प्रताप सिंह लल्लन उपाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, उदय भानु सिंह भदौरिया महामंत्री क्षत्रिय चेतना परिषद,अजय कुमार सिंह, सन्तोष सिंह, अमित सिंह युवराज, बलवीर सिंह, रंजीत सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, हिम्मत बहादुर सिंह, सियाराम सिंह, अमित सिंह, मंत्री क्षत्रिय चेतना परिषद अंशुमान प्रताप सिंह अध्यक्ष युवा परिषद्, रंजीत सिंह भदौरिया, अरुण सिंह मन्नू मंत्री युवा परिषद् , उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शिव सरन सिंह जी , पत्रकार प्रवीण सिंह, रंजीत सिंह सहित बहुत सारे क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों ने मिलजुल कर एक रहने संकल्प का लिया।

About Author

error: Content is protected !!