लखनऊ में करणी सेना ने भरी हुंकार, सनातन विरोधियों को देंगे मुंह तोड़ जवाब
लखनऊ :इनसाइड कंट्री न्यूज़ हिंदी (संवाददाता सौरभ निगम): कैसरबाग स्थित प्रेस क्लब में करणी सेना उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें तमाम मुद्दों पर बातचीत की गई, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी वहां प्रेस वार्ता में मौजूद रहे और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी || करणी सेना ने बताया किया कि यूजीसी और सनातन प्रेम हमारी सेना के अहम मुद्दे हैं |
करणी सेना पंजीकृत उप्र इकाई प्रेस वार्ता के माध्यम से मुख्य मुद्दे स्पष्ट किये :
1 – करणी सेना पंजीकृत अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा सूरजपाल सिंह अम्मू के कुशल निर्भीक नेतृत्व में हिंदू धर्म के हित के कार्य करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है ।
2- करणी सेना पंजीकृत उप्र इकाई स्पष्ट चेतावनी देती है कि हिंदू धर्म का , साधु संतों का , हिंदू धर्म के प्रतीकों का अपमान करने वालों को दंडित किया जाएगा ।
3 – स्वामी प्रसाद मौर्या, चंद्रशेखर रावण , राजकुमार भाटी जैसे लोग अब हिंदू धर्म और साधु संतों के विरुद्ध। बोलना बंद कर दें अन्यथा इसका परिणाम बहुत बुरा होगा । इसके जिम्मेदार यही हिंदू धर्म विरोधी लोग होंगे ।
4- उप्र में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण , लव जेहाद का विरोध जारी रहेगा । मौलाना छांगुर सरीखे धर्मांतरण करवाने में जुटे जेहादियों पर उप्र सरकार सख्त से सख्त कार्यवाही करे ।
5- करणी सेना पंजीकृत उप्र इकाई का मानना है कि हिंदू धर्म विरोधी तमाम बयानबाजी , धर्मांतरण कार्य ,लव जेहाद आदि घृणित कार्यों के पीछे हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता तो है ही साथ ही साथ विदेशी फंडिंग ( इस्लामिक और ईसाई मिशनरियों ) के निवेश द्वारा इसे पूरा करवाया जा रहा है | कैसरबाग में आयोजित इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप सेआशीष सिंह राजा( प्रदेश अध्यक्ष- करणी सेना), अभिनव सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष ),वीर प्रताप सिंह संगठन महामंत्री, सौम्या मिश्रा (राष्ट्रीय महासचिव ),महिला शक्ति सविता सिंह (अवध अध्यक्ष) मौजूद रहें ||
