बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी,
इनसाइड कंट्री न्यूज़(हिंदी): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह जो की बलिया जिले से विधायक हैं,बुधवार सुबह कई वाहनों और पुलिस फोर्स के साथ आयकर विभाग की टीम बलिया जिले के खनवर स्थित विधायक आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने आवास को चारों ओर से घेर लिया और आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी। इसी दौरान लखनऊ स्थित आवास पर भी समानांतर कार्रवाई की गई।
सूत्रों के अनुसार, टीम ने घर के भीतर रखी फाइलें, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू की। वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े कागजातों का मिलान किया जा रहा है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद मायावती ने कहा है कि यह छापेमारी गलत की जा रही है, हमारे विधायक उमाशंकर सिंह पहले से ही बड़ी बीमारी से पीड़ित है और सरकार का ही रवैया किसी भी तरीके से सही नहीं लग रहा है
