प्रयागराज में पत्रकार की हत्या के विरोध में ‘जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन’ का कैंडल मार्च

इनसाइड कंट्री न्यूज़(लखनऊ )प्रयागराज में पत्रकार की हत्या के विरोध में राजधानी में कैंडल मार्च|
जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन के बैनर तले पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन|प्रयागराज में पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह की हुई नृशंस हत्या के विरोध में राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन की तरफ से कैंडल मार्च का आयोजन कर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि देते हुए हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग शासन और प्रशासन से की गई। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने पत्रकार की हत्या पर मामले की जांच कर, प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पत्रकारों की आवाज जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन हर स्तर पर उठाएगा और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगा। संगठन के प्रवक्ता देवकीनंदन पांडे ने पत्रकार की हत्या लोकतंत्र की हत्या तथा चौथे स्तंभ को कमजोर करने का षड्यंत्र तथा प्रशासन की विफलता बताया। कार्यक्रम में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन के संरक्षक जोगिंदर सिंह खालसा, शिव शंकर मिश्रा, विवेक विश्व पांडे, अशोक यादव, संगठन के उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष एवं विधि सलाहकार नरसिंह नारायण पांडे, प्रदेश प्रवक्ता देवकीनंदन पांडे, प्रदेश के पदाधिकारी गण एवं जिले के पदाधिकारी गण संगठन के सदस्य तथा सैकड़ो की संख्या में विभिन्न संस्थानो के सम्मानित पत्रकार गण उपस्थित रहे।

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!