प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा लखनऊ में परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना विधायक सरोजनीनगर डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा की गयी है

संवाददाता -प्रियंका,इनसाइड कंट्री न्यूज़ हिंदी -प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा भगवान परशुराम मूर्ति स्थापना समारोह सेक्टर 6 वृन्दावन योजना स्थित परशुराम चौक पर किया गया। परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना विधायक सरोजनीनगर डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा की गयी है। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा बताया गया कि भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 मार्च को डिजिटल तरीके से किया जायेगा। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा परशुराम चौक के सौंदर्यकरण के लिए किये गए प्रयासों की डॉ राजेश्वर सिंह ने सराहना की और परशुराम चौक को और भी सुन्दर व आकर्षक बनाये जाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महापौर सुषमा खर्कवाल ने भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना को ऐतिहासिक कार्य बताया एवं प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों की इस अलौकिक कार्य के लिए प्रशंसा की, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परशुराम चौक को नगर निगम द्वारा सुन्दर व आकर्षक बनाया जायेगा। मुख्य वक्ता के तौर पर फर्रुखाबाद से पधारें वरिष्ठ कवि डॉ शिवओम अम्बर ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, उन्होने कहा भगवान परशुराम विष्णु के अवतार है, शस्त्र और शास्त्र का समन्वय भगवान परशुराम के जीवन चरित्र में देखने को मिलता है, इसलिए उनको सिर्फ ब्राह्मण समाज तक सीमित न कर सर्व समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी, पूर्व सदस्य विधान परिषद गुड्डू त्रिपाठी, भाजपा नेता गोविन्द पाण्डेय, छावनी परिषद के सदस्य प्रमोद शर्मा, मुकेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में रामशंकर त्रिपाठी, राजेंद्र वाजपेयी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत पार्षद रजनी अवस्थी एवं समिति के पदाधिकारियो द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डॉ ए.पी. मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रणव अग्निहोत्री द्वारा किया गया। पुनः एक बार कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार समिति के पदाधिकारी पी.एम. चौबे, सुशील पांडे, राम सेवक त्रिपाठी, केशव मूर्ति तिवारी, कर्नल एल.के. तिवारी, किशोर मिश्रा, शिवप्रकाश मिश्रा, अशोक पांडे, लालमनि पांडे, दिनेश पांडे, डॉ एन.के. तिवारी, विनोद कुमार पाण्डे, आदित्य ओझा, अखिलेश पांडे, अतुल मिश्रा, अवधेश बाजपेई, के.के. शुक्ल, अजय तिवारी, विनोद दुबे, प्रदीप चतुर्वेदी, घनश्याम तिवारी, पवन तिवारी, आलोक मिश्रा, डॉ पवन तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, संजय चौबे, डी.सी. पांडे, शिवकरण बाजपेई, विनय बाजपेई, तरुण मिश्रा एवं कार्यक्रम में शिरकत सभी मीडिया बन्धुओं का समिति के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार दुबे एवं सह मिडिया प्रभारी पदम रंजन भट्ट द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

About Author

error: Content is protected !!