सुल्तानपुर डकैती का नया CCTV, शामिल था मंगेश यादव

0
IMG-20240912-WA0005

संवाददाता :इनसाइड कंट्री न्यूज़ (हिंदी ),सुल्तानपुर डकैती का नया CCTV, शामिल था मंगेश यादव,DGP ने सबूत दिखाए; मां ने पुलिस से कहा था- वो 3 महीने से घर नहीं आया||

सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर पर जारी सियासत के बीच यूपी पुलिस ने डकैती का नया सीसीटीवी जारी किया है। गुरुवार को DGP प्रशांत कुमार ने इस हाई प्रोफाइल मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने नया CCTV जारी किया, जिसमें मंगेश यादव दुकान के अंदर लूट करता दिख रहा है। हालांकि, हेलमेट लगाए होने की वजह से उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। हाथ में तमंचा लिए हुए है। वह बार-बार दुकान मालिक को दिखाकर धमका रहा है।

यही नहीं, DGP ने वह वीडियो भी दिखाए जब वारदात के बाद जौनपुर पुलिस मंगेश के घर दबिश देने गई थी। इसमें मंगेश की मां और बहन नजर आ रही हैं। जब पुलिसकर्मी उनसे मंगेश के बारे में पूछता है तो वह कहती हैं-पिछले 3 महीने से मंगेश यादव घर पर नहीं आया है।डी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा- ज्वेलरी शॉप की डकैती में मंगेश यादव सीधे तौर पर शामिल था। डकैती में इस्तेमाल गाड़ी भी मंगेश ने ही चोरी की थी। मंगेश उन 5 लोगों में शामिल था, जो ज्वेलरी शॉप में हथियार लेकर घुसे और डेढ़ करोड़ की डकैती की। हम जाति-धर्म देखकर एनकाउंटर नहीं करते हैं।

ADG कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया- घटना को अंजाम देने वाले गैंग का लीडर विपिन सिंह है। मंगेश यादव ने घटना में इस्तेमाल गाड़ी चोरी की थी। मंगेश डकौती में सीधे शामिल था। हमारे पास वीडियो भी है।

विपिन सिंह, फुरकान और गुर्जर घटना में शामिल थे। घटना को अंजाम देने के लिए दो समूह में अपराधी पहुंचे थे। फुरकान, अनुज, अरबाज, मंगेश यादव और अंकित यादव दुकान के अंदर घुसे थे। इन लोगों ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया।

विपिन सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद, विवेक और दुर्गेश दुकान के बाहर खड़े होकर बाहर से नजर रखे थे। ये हर तरीके से तैयार थे। अगर लूट में कोई समस्या होती तो ये लोग पुलिस पर भी फायर कर सकते थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!