इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने स्वच्छता अभियान चलाया

IMG-20231016-WA0001

संवाददाता इनसाइड कंट्री न्यूज़ /लखनऊ,इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के बैनर तले चलाये जा रहे प्रत्येक रविवार को आज बाबू जगजीवन राम वार्ड के सेक्टर 14 मे स्थित तिकोना पार्क की प्रातः 8 बजे से सफ़ाई हुई जिसमे समाजसेवियों के अलावा नगर निगम की स्वच्छता टीम मौजूद रही ।
महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि सेक्टर 14 मे तिकोना पार्क की सफ़ाई के दौरान बड़ी बड़ी जंगली घास तथा पार्क की व्यवस्था अस्त व्यस्त मिली ,जिस पर महासमिति ने नाराज़गी जताते हुए स्वच्छता टीम की सदस्या खाद्य एवं सफ़ाई निरीक्षक विजेता त्रिपाठी से शिकायत की । उन्होंने तुरंत उद्यान अधिकारी से फ़ोन पर वार्ता कर तुरंत घास काटने के आदेश निर्देश दिये। सफ़ाई के दौरान निवासियों बे बताया कि इस तिकोना पार्क मेअराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है जिससे टहलना मुश्किल है ।इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए महासमिति ने शाम को पुलिस गस्त बढ़ाने की माँग भी की।
सफ़ाई के दौरान सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि इस तिकोना पार्क का नाम आरोग्य पार्क रखा जाये जिस पर महासमिति ने नगर आयुक्त से पत्र लिखकर पार्क के नामकरण की बात कही ।
महासमिति ने नगर आयुक्त से यह माँग की कि सफ़ाई कर्मियों का वेतन बहुत कम होता है जिससे वे अपने बच्चों की शिक्षा नहीं दे पाते हैं , इसलिये इनके बच्चों को मुफ़्त शिक्षा दी जाये ।
आज के सफ़ाई अभियान मे सविता शुक्ला , एस के त्यागी,विनोद चौधरी खाद्य एवम् सफ़ाई निरीक्षक विजेता त्रिपाठी सुपर वाइजर मनिभूषण के अलावा तमाम समाज निवासी तथा स्वच्छता टीम के सदस्य मौजूद रहे ।

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!