इंदिरा नगर आवासी महासमिति के बैनर तले शहीद कैप्टेन मुकेश श्रीवास्तव पार्क की सफाई की गई

IMG-20230605-WA0005

इनसाइड कंट्री न्यूज़ (हिंदी )संवाददाता- प्रियंका,लखनऊ ||इंदिरा नगर आवासी महासमिति के बैनर तले चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में आज इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड के सेक्टर 11 इंदिरा नगर के शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव पार्क की सफाई की गई और पार्क के अंदर नीम के पेड़ के नीचे रखे खंडित मूर्तियों को गड्ढा खोदकर उन्हें विसर्जित की गई
महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि लखनऊ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम के अलावा हम सब समाजसेवियों का भी भागीदारी बहुत आवश्यक है इस स्वच्छता अभियान में महासमिति सभी प्रबुद्ध जनों को जोड़ने का काम लगातार कर रही है
और जागरूक भी कर रही है शहर को स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है महासमिति के आज सफाई के दौरान नगर निगम की टीम को आभार प्रकट किया और उनका हौसला बढ़ाया स्वच्छता अभियान में पार्षद रामकुमार वर्मा, सुरेश पांडे, विनोद चौधरी, घनश्याम मिश्रा, मयंक कटियार, विक्रम, सुरेश उपाध्याय, रूपेश उपाध्याय, रामबाबू, नितिन सिंह पटेल के अलावा तमाम स्वच्छता टीम के सदस्य शामिल हुए |

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!