यमन में रमजान के दौरान भगदड़ में 78 लोगों की मौत, हवाई फायरिंग को बताया जा रहा है कारण

Screenshot_2023_0420_181343

रिपोर्ट -इनसाइड कंट्री न्यूज़ /यमन में रमज़ान के दौरान हुई भगदड़ में 78 लोगों की मौत, ‘हवाई फ़ायरिंग’ की वजह से हुआ हादसा |
यमन की राजधानी सना के एक स्कूल में रमज़ान के लिए दान बाँटा जा रहा था. इस दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई.
सैकड़ों लोग दान लेने के लिए स्कूल में जुटे थे. यहां प्रति व्यक्ति लगभग 9 डॉलर (लगभग 740 रुपये) की राशि दी जा रही थी.

चश्मदीदों के हवाले से बताया है कि हूती विद्रोहियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में फ़ायरिंग की थी, कथित तौर पर बुलेट एक बिजली के तार से टकरा गई और विस्फोट हो गया. इससे लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई.

About Author

error: Content is protected !!