PFI पर जल्द प्रतिबंध लगा सकती है केंद्र सरकार

IMG-20220927-WA0268

संवाददातादिल्ली(InsideCountryNews) देश भर में PFI के ठिकानो पर पड़ रहें छापो के बाद बड़ी ख़बर आरही है
जल्द ही PFI पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। मिल रही जानकारी के अनुसार इसी हफ्ते प्रतिबंध लग सकता है। दरअसल सुरक्षा एजेसिंयों की सलाह पर यह प्रतिबंध लगाया जा सकता है। बता दें कि, PFI पर आतंकी वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं।
गौरतलब है कि, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ एक हफ्ते में दूसरा बड़ा एक्शन लिया गया है। फिलहाल कई राज्यों में छापेमारी जारी है। अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 170 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। देखना होगा कि केंद्र सरकार पीएफआई पर कब प्रतिबंध लगाती है और इसके बाद विपक्ष क्या प्रतिक्रिया देता है.

About Author

You may have missed

error: Content is protected !!