सबके लिए मजबूरी क्यों हैं बाबा साहेब?
इनसाइड कंट्री न्यूज़ :संवाददाता सौरभ निगम /डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘बाबा साहेब’ फिर से सबसे बड़े सितारे बन गए हैं. बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी तीनों ही विपरीत ध्रुवों की पार्टियां एक साथ मेगा कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गई हैं. बसपा लखनऊ में लाखों कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन कर रही है. सपा गांव-गांव और सेक्टर स्तर पर PDA का झंडा बुलंद कर रही है, जबकि BJP सरकार पूरे प्रदेश में ‘युवा संवाद संगम’ और मूर्ति सौंदर्यीकरण और 11 हजार दीप जलाने की बड़ी योजना चला रही है. सवाल यही है आखिर बाबा साहेब सबके लिए इतनी बड़ी मजबूरी क्यों बन गए?
