राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जैन चौधरी को धमकी के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया

इनसाइड कंट्री न्यूज़ हिंदी (संवाददाता -अंकिता )लखनऊ।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि माननीय जयंत चौधरी जी को धमकी देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। इस प्रकार की हरकतें न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा का वातावरण भी उत्पन्न करती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी प्रमुख को इस प्रकार से डराने-धमकाने के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। यह स्पष्ट करता है कि कुछ असामाजिक तत्व लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
वही डॉ. रामाशीष राय ने स्पष्ट किया कि माननीय जयंत चौधरी जी की सुरक्षा हमारे लिए किसी भी प्रकार से राजनीतिक विषय नहीं है। यह पूर्णतः कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन और संबंधित एजेंसियां इस पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं और दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि इस मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About Author

error: Content is protected !!