लखनऊ इस्कॉन के हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हो उठा अलीगंज

IMG-20230515-WA0002

संवाददाता- प्रियंका /इनसाइड कंट्री न्यूज़(हिंदी )/ श्रीमान अपरिमेय श्यामदास जी (अध्यक्ष)श्री श्री राधा रमण बिहारी(इस्कॉन) मंदिर लखनऊ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से दिनांक 14 मई 2023, स्थान राजकीय शीतगृह,गुलाब वाटिका,सेक्टर जी,आलीगंज मे प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक इस्कॉन मंदिर के 200 से ज्यादा भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र के साथ हरिनाम संकीर्तन करते पदयात्रा करते हुए इसी स्थान पर आगामी 10 एवं 11 जून को होने वाले भगवद गीता सेमिनार पर आधारित जनमानस को आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से यह हरिनाम संकीर्तन किया।
इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी ने सभी अलीगंज वासियों को यह श्रीमद् भगवद्गीता सेमिनार सत्र पर भाग लेने एवं मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य जानने एवं अपनी आध्यात्मिक उन्नति की लिए से इस सेमिनार में भाग लेने का निवेदन किया एवं आए इस हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने के लिए लखनऊ शहर के भिन्न भिन्न स्थानों से आए सभी भक्तों का विशेष आभार व्यक्त किया और अंत में इस्कॉन मंदिर के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद जी के हरे कृष्ण आंदोलन को सफल बनाने का निवेदन किया।इस हरिनाम संकीर्तन आंदोलन में सभी भक्तों ने भजन, कीर्तन एवं नृत्य करते हुए आनंद की अनुभूति की तत्पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसाद का सभी भक्तों ने आनंद उठाया।

About Author

error: Content is protected !!