इनसाइड कंट्री न्यूज़ हिंदी/संवाददाता :सौरभ निगम |लखनऊ के इंदिरा नगर शिवाजी पुरम में चोरों के हौसले बुलंद, इंदिरा नगर पुलिस रात्रि गस्त की खुली पोल,
इंदिरा नगर शिवाजी पुरम सेक्टर 14 में रहने वाले शरद गुप्ता जन्माष्टमी से 2 दिन पहले छुट्टी में अपने गांव बलरामपुर गए हुए थे, घर में ताला बंद होने का चोरों ने उठाया फायदा, घर में रखे करीब 22 लाख रुपए की ज्वेलरी और लगभग 70000 रुपए नगद और घर में खड़ी स्कूटी पर चोरों ने किया हाथ साफ,
चोरों के हौसले इतने बुलंद कि वह खुद बैटरी ई रिक्शा लेकर आए थे जिसमें भरकर वह कीमती सामान ले गए | सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से चोर बैटरी रिक्शा में समान भर कर ले जा रहे हैं,पीड़ित शरद गुप्ता का कहना है चोरों ने पहले उनके घर की रेकी की थी जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया है क्योंकि घर में केवल एक ही कमरे का ताला तोड़कर बेड और अलमारी में रखा कीमती सामान चुराया गया है उसके अलावा पहली मंजिल पर चोरों ने ना जाने का प्रयास किया ना ताला तोड़ा,
जिससे शक की सुई इस पर भी जा रही है कि चोरों को पूरा इनपुट था कि घर में कीमती जेवर और कैश कहां और किस जगह पर रखा है,
अब देखना होगा चोरी की बड़ी घटना का खुलासा कब और कैसे होता है,
पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है|

लखनऊ शिवाजी पुरम में ई-रिक्शा से आए चोर, 20 लाख के गहने और स्कूटी
पाकिस्तान जाने वाला चार करोड़ लीटर पानी अब लद्दाख के किसानों को मिलेगा।
शिवाजीपुरम में वर्षों से चोक सीवर लाइन बनी मुसीबत, बारिश में घरों में भरा गंदा पानी
लखनऊ में देवा रोड पर नए आवासीय प्रोजेक्ट की सौगात, ‘आईफिल पाम विस्टा’ का भूमि पूजन और शिलान्यास
जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की मासिक बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा की उठी मांग